1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 09, 2026, 10:31:12 PM
एक्शन में मोतिहारी पुलिस - फ़ोटो रिपोर्टर
MOTIHARI: मोतिहारी में पुलिस लगातार माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जनसूराज पार्टी के नेता और केसरिया विधानसभा से चुनाव लड़ रहे ब्लॉक प्रमुख के पति नाज अहमद खान के खिलाफ केसरिया थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने उनके घर पर बैंड बजाकर, ढोल-ढमाका कर इश्तिहार चिपकाया और ग्रामीणों को उनकी गतिविधियों की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, नाज अहमद खान के खिलाफ केसरिया थाना क्षेत्र में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी और विभिन्न अपराध शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य फरार आरोपियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त संदेश देना है।
इसी प्रकार, भोपतपुर थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्त माधो शाह के घर पर भी बैंड बजाकर और ढोल-ढमाका कर उनकी करतूत की जानकारी गांववासियों को दी गई। पुलिस का कहना है कि वह ऐसे सभी फरार अपराधियों पर नज़र बनाए हुए है और उनके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।