ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन

बिहार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन मोतिहारी के आंबेडकर छात्रावास में नए होस्टल का निरीक्षण किया। मंत्री ने छात्रों से बातचीत की और शिक्षा व राष्ट्रवाद पर अहम बातें कही।

बिहार न्यूज
आंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन आज मोतिहारी के आंबेडकर छात्रावास में बन रहे नए हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्रों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और अनुभवों की विस्तृत जानकारी ली।


मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार दोनों लगातार छात्रों के शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए अब सरकार यह प्रयास कर रही है कि वे देश में या विदेश में पढ़ाई करें, तो उनकी पूरी शिक्षा और खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।


इसके अलावा, मंत्री ने वंदे मातरम गीत को लागू किए जाने को लेकर विपक्ष के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इस देश में रहना चाहता है, उसे वंदे मातरम से नफरत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र का विपक्ष हो या बिहार का विपक्ष, उनके पास राष्ट्र प्रेम की कमी है, इसी वजह से वे इस तरह की बातें करते हैं।


वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद पर बने रहने को लेकर जदयू एमएलसी खालिद अनवर की प्रतिक्रिया पर मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन ने कहा, “धैर्य रखिए और थोड़ा इंतजार का मज़ा लीजिए। समय पर सबकुछ सामने आ जाएगा। सबकुछ तय हो गया है।”

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें