Hindi News / bihar / purvi-champaran / मोतिहारी में शराब पार्टी करते चार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मोतिहारी में शराब पार्टी करते चार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मोतिहारी के चांदमारी मोहल्ले में बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पार्टी कर रहे चार युवकों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेज दिया गया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 12, 2026, 9:45:58 PM

बिहार न्यूज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो सोशल मीडिया

MOTIHARI: मोतिहारी में हाल ही में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत और कई लोगों की आंखों की रोशनी जाने की घटना के बाद भी शराब सेवन के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच चांदमारी मोहल्ले स्थित बेचू सदन में शराब पार्टी करना चार युवकों को महंगा पड़ गया।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी के दौरान शराब का सेवन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान अभिषेक राज, अभिषेक कुमार, आलोक कुमार और रिकी पटेल के रूप में हुई है।


 मौके से शराब की बड़ी-बड़ी बोतलें और चिकन भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।