ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में अब तक 8 लोगों की मौत, राहत बचाव का काम जारी

MOTIHARI: मोतिहारी जिले में ईंट फैक्ट्री में हुये भीषण चिमनी ब्लास्ट में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना रामगढ़वा थाना इलाके की है। मलबे में दबे 8 लोगों का शव बाहर निकाला जा च

मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में अब तक 8 लोगों की मौत, राहत बचाव का काम जारी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: मोतिहारी जिले में ईंट फैक्ट्री में हुये भीषण चिमनी ब्लास्ट में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना रामगढ़वा थाना इलाके की है। मलबे में दबे 8 लोगों का शव बाहर निकाला जा चूका है। हालांकि कोहरे के कारण राहत बचाव में जुटे लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है। ये घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की है। वहीं, तब से लेकर अब तक लोगों के राहत बचाव का काम जारी है। 



शुक्रवार को घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। कल शाम तक 6 शवों को निकाला जा चुका था। अभी कई और मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ ईंट भट्ठा की चीमनी में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ और चिमनी टूटकर नीचे जा गिरी। चिमनी के गिरने से उसमें कई मजदूर दब गए। 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।



इस घटना पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भी दुःख जताया है। साथ ही उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को मदद राशि के तौर पर 2-2 लाख रूपये और घायलों को 50 हज़ार रूपये देने की बात कही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें