ब्रेकिंग
कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

शराबबंदी वाले बिहार में भूटान निर्मित विदेशी शराब बरामद, ढाई लाख कैश के साथ धंधेबाज बाप-बेटा गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर शराब तस्कर सुरेश और उसके पिता को ढाई लाख कैश व भूटान निर्मित शराब के साथ पकड़ा। शराब बेचने, पीने और बाइक चोरी के मामलों में कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

बिहार
क्या बिहार में यही शराबबंदी है?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

EAST CHAMPARAN: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीना और बेचना दोनों की सख्त मनाही है, इसके लिए सख्त कानून भी बनाये गये हैं। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब पीने वाले चोरी छिपे दारू पी रहे हैं और धंधेबाज बेखौफ होकर शराब बेच रहे हैं। हालांकि आए दिन हो रही छापेमारी में वो पकड़े भी जा रहे हैं। 


कुछ दिन जेल में रहने के बाद फिर बाहर आते है और शराब के धंधे में लग जाते हैं। अब तो लोग भूटान की शराब की तस्करी करने लगे हैं। इस विदेशी शराब को महंगे दामों पर बेच रहे है। मोतिहारी की नगर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 15 अपराधियों को पकड़ा है, शराब बेचने, शराब पीने और बाइक चोरी करने के मामले में इन सबको पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद इन सभी को जेल भेजा गया है।


मोतिहारी की नगर थाने की पुलिस ने सोनारपट्टी में छापेमारी कर बड़े शराब तस्कर सुरेश और उसके पिता को ढाई लाख कैश और भूटान निर्मित शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने दी। बताया कि मोतिहारी पुलिस लगातार शराब माफिया पर कार्रवाई कर रही है। वही बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चोरों पर विशेष नजर रख रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की लगातार कोशिश रहती है कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें