Hindi News / bihar / purvi-champaran / बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: इंस्टाग्राम से शुरू हुई लव स्टोरी,...

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: इंस्टाग्राम से शुरू हुई लव स्टोरी, सूरत जाकर रचाई शादी, धोखेबाज निकला पति

Bihar News: बिहार में एक बार फिर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी शादी और फिर विवाद में बदल गई. सूरत में शादी के बाद पति फरार हो गया और अब युवती ससुराल में रहने पर अड़ गई है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 22, 2026, 1:33:45 PM

Bihar News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव में इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी एक विवादित मामले में बदल गई है। सोशल मीडिया पर हुई पहचान के बाद प्रेम संबंध बने और दोनों ने गुजरात के सूरत में मंदिर में चोरी-छिपे शादी कर ली।


जानकारी के अनुसार, शिवहर जिले के पिपराही क्षेत्र के उकना गांव की युवती की पहचान गोनाही गांव के एक युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। यह रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया और लगभग दो वर्षों तक दोनों के बीच संबंध रहा।


युवती का आरोप है कि जब उसकी शादी कहीं और तय हो गई, तो प्रेमी ने उसे सूरत बुलाया और धमकी दी कि अगर वह नहीं आई तो वह आत्महत्या कर लेगा। प्रेमी की बातों में आकर वह ट्रेन से सूरत पहुंच गई, जहां करीब 15 दिन पहले दोनों ने मंदिर में शादी की।


इसके बाद युवक ने कहा कि सूरत में काम की दिक्कत है और वह उसे मुजफ्फरपुर ले गया। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसने टेम्पो में बैठाकर उसे गोनाही स्थित अपने घर भेज दिया और खुद वहां से फरार हो गया।


जब युवती बुधवार सुबह युवक के घर पहुंची तो परिजनों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। हालांकि युवती अपने ससुराल में ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है और अपने पति का नाम लड्डू बता रही है। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।