ब्रेकिंग
बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

Bihar News: बिहार के इस कस्बे को मिला शहर का दर्जा, बना नया नगर पंचायत; अब मिलेगी शहरी सुविधाएं

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के तेजी से बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए पूर्वी चंपारण जिले के इस कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है. जानें...

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के तेजी से बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मधुबन को अब शहर का दर्जा मिल गया है, जिससे वहां के निवासियों को अनेक मूलभूत शहरी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।


इस नई अधिसूचना के साथ ही बिहार में अब नगर पंचायतों की कुल संख्या 155 हो गई है। वहीं, पूरे राज्य में नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों) की कुल संख्या अब 262 हो गई है। यह निर्णय राज्य में शहरी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 


नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने मधुबन को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की घोषणा करते हुए प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि अब इस क्षेत्र का विकास भी शहरों की तर्ज पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां के नागरिकों को बेहतर सड़कों, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सेवाएं मिलने लगेंगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार जैसी सुविधाओं को भी मजबूत किया जाएगा।


नगर विकास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मधुबन नगर पंचायत में दो गांव विशुनपुरतारा और मधुबन को शामिल किया गया है। यह नगर पंचायत 552.94 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली हुई है। नगर पंचायत बनने से मधुबन क्षेत्र के लिए सरकारी योजनाओं और अनुदानों का मार्ग प्रशस्त होगा। अब यहां के विकास कार्यों के लिए नगर परिषद जैसी स्वायत्त प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित की जाएगी, जिससे स्थानीय समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा। इससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि की उम्मीद है।


मधुबन को नगर पंचायत का दर्जा मिलना, पूर्वी चंपारण के लिए विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह न केवल बुनियादी ढांचे को सुधारने में सहायक होगा, बल्कि शहरी जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाएगा। बिहार सरकार का यह फैसला शहरीकरण की ओर राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें