ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: मोतिहारी में नवविवाहिता काजल कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की गहन जांच जारी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना पताही थाना क्षेत्र के परसौनी पंचायत, वार्ड नंबर 11, रामपुर मानोरथ गांव की है। मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई, वह सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के पंटकी गांव निवासी मोहन पंडित की पुत्री थी। काजल की शादी इसी साल अप्रैल में रामपुर मानोरथ निवासी उमाशंकर पंडित के पुत्र कंचन कुमार से हुई थी। यह कंचन कुमार की दूसरी शादी थी।


स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी के कुछ दिनों बाद ही दंपति के बीच में विवाद शुरू हो गया था। मृतका की सास शारदा देवी ने बताया कि काजल की किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत भी होती थी। शादी के 15 दिन बाद काजल मायके चली गई थी और डेढ़ महीने बाद ससुराल लौटी। इसके बाद ही विवाद और बढ़ा, जिसके लिए पंचायत की बैठक तक हुई थी और इस बैठक में दोनों पक्षों के लोग शामिल थे।


जिसके बाद अब शुक्रवार को काजल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर शव को किसी तरह निकाला गया। पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब रिपोर्ट के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें