ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Bihar News: ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ ठुमके लगाने वाले सरकारी शिक्षक का एक और वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चों से बॉडी मसाज कराते दिखे

Bihar News: पूर्वी चंपारण में ऑर्केस्ट्रा गर्ल संग डांस के बाद सरकारी शिक्षक का एक और वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चों से बॉडी मसाज कराते दिखने का दावा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कनछेदवा के सहायक शिक्षक मधुसूदन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। पहले आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद उनका एक और वीडियो सामने आय़ा है। इस बार वह स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों से बॉडी मसाज कराते दिखे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, बिहार के मोतिहारी जिले से एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।


अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शिक्षक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पुराना लग रहा है और गर्मी के सीजन का है। यह वीडियो अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कनछेदवा के क्लासरूम का है, जहां शिक्षक मधुसूदन सिंह स्कूली छात्रों से बॉडी मसाज कराते दिखे हैं।


वायरल क्लिप में शिक्षक कभी टेबल पर तो कभी दरवाजे पर पैर रखकर बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं बच्चों से हाथ दबवाते और फोन पर बातचीत करते भी दिख रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और वह सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक सरकारी शिक्षक का यह आचरण मर्यादित है। लोगों का कहना है कि यदि पूरे मामले की गहन विभागीय जांच हो, तो कई और तथ्य सामने आ सकते हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें