Hindi News / bihar / purnea-news / शादी में खाना खाने गई मासूम की सुबह मिली लाश: 5 साल की...

शादी में खाना खाने गई मासूम की सुबह मिली लाश: 5 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

Crime News: पूर्णिया में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। शादी समारोह से लौटने के बाद लापता हुई 5 साल की मासूम का शव अगले दिन खेत में मिलने से गांव में मातम...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 20, 2026, 5:05:40 PM

शादी में खाना खाने गई मासूम की सुबह मिली लाश: 5 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

- फ़ोटो

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। अमौर थाना क्षेत्र के धुरपौली पंचायत में महज 5 साल की एक मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। रविवार की शाम जो बच्ची हंसी-खुशी शादी समारोह में शामिल होने गई थी, वह कभी वापस अपने घर नहीं लौट सकी। अगले दिन सुबह उसका शव गांव के पास मक्के के खेत से बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


बताया जा रहा है कि बच्ची शाम के समय पास में ही आयोजित एक शादी समारोह में भोज खाने के लिए गई थी। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर रात भर गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हर गुजरते घंटे के साथ बेचैनी बढ़ती गई और घर का माहौल चिंता से भर गया।


सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग जब खेत की ओर गए, तो मक्के के बीच एक बच्ची का शव देखकर उनके होश उड़ गए। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब शव की पहचान हुई, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। धारदार हथियार से उसकी जान ली गई। इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ कोई गंभीर वारदात होने के बाद उसे मौत के घाट उतारा गया, हालांकि पुलिस ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। घटनास्थल से कुछ अहम सुराग भी जुटाए गए हैं और संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।