ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद

लोजपा आरवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार के मंत्री चिराग पासवान 40 साल के हो चुके हैं। होली के मौके पर मां रीना पासवान ने कहा कि पूरा परिवार शादी के लिए तैयार है, लेकिन चिराग अभी बिहार के कामों में व्यस्त हैं।

बिहार न्यूज
शादी के लिए पूरा परिवार तैयार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: रामविलास पासवान के सियासी विरासत के वारिश और लोजपा RV के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार में मंत्री चिराग पासवान की शादी का मामला होली के अवसर पर फिर चर्चा में रहा। चिराग पासवान 40 साल पार कर चुके हैं। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1982 में हुआ था लेकिन वो अभी तक कुंवारे हैं। लेकिन अब बहुत जल्द वो सेहरा पहनेंगे। 


होली मिलन समारोह के दौरान उनकी मां, रीना पासवान ने चिराग पासवान की शादी को लेकर कहा कि पूरा परिवार उनके विवाह के लिए तैयार है और मेरा भी यही मन है कि घर में बहू जल्दी आए। हालांकि, चिराग अपने व्यस्त कार्यक्रम और पारिवारिक कारणों के चलते शादी के लिए अभी तैयार नहीं हैं।


मां ने बताया कि चिराग बिहार के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और उनका फोकस राज्य के कामों पर है। उन्होंने पुराने दिनों की चुनौतियां भी याद कीं, जिससे बेटे का मन शादी के लिए थोड़ी देर तक तैयार नहीं हो पाया। परिवार की कोशिशें लगातार जारी हैं और जैसे ही चिराग तैयार होंगे, शादी तय कर दी जाएगी।


चिराग पासवान ने खुद शादी के सवाल पर गोल-मोल जवाब दिए और कहा कि पहले बिहार के लिए बहुत काम बाकी है, उसके बाद शादी पर विचार करेंगे। लोजपा आरवी के होली मिलन समारोह में इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें