Hindi News / bihar / purnea-news / CBSE Result 2026 : 95% Marks के साथ अनुराग शंकर बना CBSE...

CBSE Result 2026 : 95% Marks के साथ अनुराग शंकर बना CBSE 12th टॉपर, विद्या विहार ने फिर रचा इतिहास; सभी छात्र First Division में पास

CBSE 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम में बिहार के पूर्णिया स्थित विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र अनुराग शंकर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 14, 2026, 1:06:59 PM

CBSE Result 2026  : 95% Marks के साथ अनुराग शंकर बना CBSE 12th टॉपर, विद्या विहार ने फिर रचा इतिहास; सभी छात्र First Division में पास

- फ़ोटो

Central Board of Secondary Education की ओर से घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम में Vidya Vihar Residential School ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित किया है। विद्यालय के छात्र अनुराग शंकर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर संस्थान की गौरवशाली परंपरा को और मजबूत किया।


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष का परीक्षा परिणाम कई मायनों में विशेष रहा। पेंटिंग विषय में सात विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान, वाणिज्य और अन्य विषयों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


 विद्यालय के टॉप 10 मेधावी छात्र

1. अनुराग शंकर – 95.0%

2. सूरज कुमार – 90.0%

3. एम. डी. वाशिम रज़ा – 88.6%

4. हर्षित मिश्रा – 87.6%

5. माही कुमारी – 87.2%

6. हर्षित आनंद वत्स – 86.8%

7. उमंग कुमार – 84.6%

8. हर्षित – 84.2%

9. प्रगति कुमारी – 84.2%

10. सृष्टि संगम – 82.6%


 विज्ञान संकाय (PCM) के टॉपर

1. अनुराग शंकर – 95.0%

2. सूरज कुमार – 90.0%

3. हर्षित मिश्रा – 87.6%


विज्ञान संकाय (PCB) के टॉपर

1. एम. डी. वाशिम रज़ा – 88.6%

2. सृष्टि संगम – 82.6%

3. मृदुल बसु – 81.6%


वाणिज्य संकाय के टॉपर

1. माही कुमारी – 87.2%

2. हर्षित आनंद वत्स – 86.8%

3. प्रगति कुमारी – 84.2%


अब देखिए विषयवार टॉपर की लिस्ट 

* अंग्रेज़ी – मिलिंद मयंक (96 अंक)

* भौतिकी – अनुराग शंकर (91 अंक)

* रसायन विज्ञान – अनुराग शंकर (95 अंक)

* गणित – अनुराग शंकर (94 अंक)

* जीवविज्ञान – मृदुल बसु (93 अंक)

* व्यवसाय अध्ययन – माही कुमारी (90 अंक)

* लेखा शास्त्र – माही कुमारी (90 अंक)

* अर्थशास्त्र – हर्षित आनंद वत्स (82 अंक)

* सूचना प्रौद्योगिकी – मृदुल बसु (85 अंक)

* शारीरिक शिक्षा – हरिनीथा मिश्रा एवं मिलिंद मयंक (91 अंक)

* पेंटिंग – 7 विद्यार्थियों ने 100/100 अंक प्राप्त किए


पेंटिंग विषय में 100 अंक लाने वाले छात्र

1. अनुराग शंकर

2. माही कुमारी

3. हर्षित आनंद वत्स

4. उमंग कुमार

5. प्रगति कुमारी

6. भार्गव कुमार

7. प्रगति राज


विद्यालय की विशेषता यह है कि यहाँ विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में पूर्णतः आवासीय एवं एकीकृत शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध है। विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ जेईई, नीट, क्लैट, CUET सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करते हैं।


वर्ष 2026 में विद्यालय अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूरे करने जा रहा है। तीन दशकों से यह संस्थान सीमांचल और पूर्वी बिहार के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और प्रतियोगी माहौल प्रदान करता आ रहा है। विद्यालय के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) रत्नेश्वर मिश्र ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की निष्ठा का परिणाम है। वहीं सचिव राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण देता है, जहाँ वे बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।


निदेशक रंजीत पॉल ने एकीकृत आवासीय शिक्षा प्रणाली को इस सफलता की आधारशिला बताया, जबकि प्राचार्य निखिल रंजन ने कहा कि विद्यार्थियों का समर्पण और नियमित प्रयास ही उनकी उपलब्धि का सबसे बड़ा कारण है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को शानदार परिणाम के लिए बधाई दी है।