ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार की जमानत पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

PATNA : पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। आदित्य कुमार के वकील एसडी संजय ने कोर्ट के सामने उनकी बात रखी। अब कोर्ट ने मामले की डायरी मांगी

पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार की जमानत पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। आदित्य कुमार के वकील एसडी संजय ने कोर्ट के सामने उनकी बात रखी। अब कोर्ट ने मामले की डायरी मांगी है। आर्थिक अपराध इकाई से DGP को कॉल करने के मामले की केस डायरी देने को कहा गया है। वहीं, अब मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है। 



ये सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई है। सूची में आदित्य कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी लगी हुई है। पटना की एक विशेष अदालत में आदित्य कुमार की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया है। उधर आर्थिक अपराध इकाई ने भी आईपीएस अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। 



मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। आपको बता दें, आईपीएस आदित्य कुमार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने रेड कॉर्नर नोटिस के लिए इंटरपोल को इसकी सूचना दे दी है। जांच एजेंसी पूरी तरह इसलिए अलर्ट है क्योंकि आदित्य कुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भाग सकते हैं। यही वजह है कि ईओयू ने आदित्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी हासिल कर लिया है और एक विशेष टीम भी गठित की गई है। पिछले महीने ईओयू ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें