ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Bihar Police Encounter: गोपालगंज में पुलिस एनकाउंटर, ₹25,000 के इनामी अपराधी अजय नट को लगी गोली

Bihar Police Encounter: बिहार के गोपालगंज में कुख्यात अपराधी अजय नट पुलिस मुठभेड़ में घायल। हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश। जवाबी कार्रवाई में गोली लगी। फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इसे खतरे से बाहर बताया गया..

Police Encounter:
गोपालगंज में एनकाउंटर
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police Encounter: बिहार में एक और पुलिस एनकाउंटर हुआ है. गोपालगंज में हुई इस मुठभेड़ में बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से शामिल अजय नट को गोली लगी है. अपराधियों और पुलिस के बीच शुक्रवार मुठभेड़ ही जिसमें कुख्यात अजय नाट घायल हो गया. यह घटना गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास उस वक्त हुई, जब पुलिस अजय नट को हथियार बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी। अजय नट को हाल ही में गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया था।


क्या है पूरी घटना?

गोपालगंज के एसपी अवधेश  दीक्षित के मुताबिक, अजय नट को गोरखपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए गोपालगंज लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने गोपालगंज, सिवान और छपरा में हुई कई लूट की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। उसने यह भी खुलासा किया कि कुछ हथियार उसने मीरगंज इलाके में छिपाकर रखे हैं।


पुलिस उसे जब शुक्रवार को हथियार बरामद करने के लिए जिगना ढाला लेकर जा रही थी, तभी उसने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। एसपी ने बताया कि उसने छिपाकर रखे एक हथियार से पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए, जिसमें से दो गोलियां उसके दाहिने पैर में लगीं हैं.



घायल अपराधी अस्पताल में भर्ती

घायल होने के बाद पुलिस ने अजय नट को  सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।


पुलिस ने क्या कहा?

एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस को बताया कि अजय नट एक कुख्यात अपराधी है, जिस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। यह गोपालगंज, छपरा, और सिवान के कई थानों में लूट, डकैती और हथियारों से जुड़े कई संगीन मामलों में वांछित है। इसकी गिरफ्तारी हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। हथियार बरामदगी के दौरान इसने हमला कर भागने की कोशिश की, जिसका पुलिस ने जवाब दिया.


गोपालगंज के एसपी ने ये भी बताया कि अजय नट के गिरोह में 5-6 अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस को घटनास्थल से एक देशी कट्टा और अजय नट द्वारा फायरिंग के सबूत मिले हैं. घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.


अजय नट का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया है कि अजय नट छपरा के दाउदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उस पर कई मामले दर्ज है,  जिसमें संगठित लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास जैसे आरोप लगे है। अजय नट के खिलाफ थावे, नगर थाना, बैकुंठपुर, छपरा सदर थानों में केस दर्ज है. पुलिस फिलहाल अजय नट के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. एसपी ने बताया है कि अजय नट गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। उससे पूछताछ भी की गई है ताकि गैंग के ठिकानों का पता चल सके.


रिपोर्ट: नमो नारायण मिश्रा 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें