ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Viral Video: दारोगा ने युवक पर बरसाए नॉनस्टॉप डंडे, बीच सड़क पर जानवरों की तरह पीटा; RJD बोली- डबल DK टैक्स जो चुकाना है

Viral Video: अपनी कारस्तानियों के कारण बिहार पुलिस अपनी तो भद्द पीटाती ही है, सरकार की भी फजीहत कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती है। सोशल मीडिया पर पुलिस पिटाई का एक वीडियो त

Viral Video
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Viral Video: अपनी कारस्तानियों के कारण बिहार पुलिस अपनी तो भद्द पीटाती ही है, सरकार की भी फजीहत कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती है। सोशल मीडिया पर पुलिस पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डायल 112 में तैनात दारोगा एक युवक को जानवरों की तरह लाठी से पीटता दिख रहा है। आरजेडी ने वीडियो शेयर कर पुलिस और सरकार पर तीखा तंज किया है।


दरअसल, कैमूर में पुलिस वालों द्वारा युवक की डंडे से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कैमूर जिले के समेकित चेक पोस्ट मोहनिया के पास का बताया जा रहा है। जो पुलिसकर्मी युवक की पिटाई कर रहे हैं, वह मोहनिया थाना के डायल 112 की गाड़ी के पुलिसकर्मी बताये जा रहे हैं।


जो एएसआई डंडे से युवक को सड़क पर जानवरों की तरह पीट रहा है वह प्रभात कुमार सिंह है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस मामले पर किसी भी पुलिस पदाधिकारी का बयान नहीं आ पाया है। फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


उधर, आरजेडी ने वीडियो को शेयर कर सरकार पर हमला बोला है। आरजेडी ने लिखा, “भाजपा नीतीश का राज है! बिहार पुलिस को चढ़ावा तो देना ही होगा! चाहे डंडे खाकर घूस दो या अपनी भलाई समझ चुपचाप जेब ढीली कर दो! ऊपर से चुनाव भी तो आ रहे हैं! अब तो अधिकारियों से भी डबल प्रेशर आ रहा है, क्योंकि अधिकारियों को भी ऊपर डबल डीके टैक्स चुकाना है! दबाकर कमाएंगे तभी तो मानसिक संतुलन खो चुके नीतीश बाबू और भाजपाई चुनाव में दबाकर आम जनता के पैसे उड़ाएंगे!”





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें