ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

PM मोदी की अपील ने दिखाया असर, बेगूसराय में बीजेपी नेता ने खोल दी मास्क फैक्ट्री

BEGUSARAI : कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घर-घर मास्क बनाने की अपील ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। बिहार में कोरोना का हॉटस्पॉट बने बेगूसराय में तो बीज

PM मोदी की अपील ने दिखाया असर, बेगूसराय में बीजेपी नेता ने खोल दी मास्क फैक्ट्री
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI : कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घर-घर मास्क बनाने की अपील ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। बिहार में कोरोना का हॉटस्पॉट बने बेगूसराय में तो बीजेपी एमएलसी ने मास्क बनाने की फैक्ट्री ही खोल दी है। दिन-रात एक कर यहां मास्क तैयार किया जा रहा है ताकि कोरोना से लड़ाई में इस मास्क रूपी हथियार की कोई कमी न हो। 


अपने सामाजिक दायित्व के तहत  हर कोई करोना जैसी बीमारी से निपटने में लगा है । ऐसी ही एक कोशिश बीजेपी के विधान परिषद के उप मुख्य सचेतक सह विधान पार्षद रजनीश सिंह के द्वारा की जा रही है। उन्होनें न सिर्फ आम लोगो की मदद के एक हेल्प लाइन के जरिये आम लोगो को मदद पहुंचाने में लगे है बल्कि 50 हज़ार लोगों को मास्क उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी भी उठाई है । इसके लिए रजनीश सिंह ने एक मास्क  निर्माण केंद्र की स्थापना की है जहा रात दिन मास्क का निर्माण का काम किया जा रहा है । उनके इस कोशिश की हर तरफ चर्चा हो रही है।


बेगूसराय में रजनीश सिंह ने अपने आवास पर एक कारखाना खोल दिया है जहा रात दिन फेस मास्क बनाया जा रहा हैं।। तत्काल ये 50 हजार लोगों के बीच फेस मास्क बॉटने के काम मे जुटे हुए है। कोरोना संकट के बीच मास्क बना रहे कारीगर भी कह रहे हैं कि संकट की इस घड़ी में लोगों की सुरक्षा का इंतजाम कर उन्हें सुकून महसूस हो रहा है। वहीं रजनीश सिंह ने लोगों से अपील की है कि संकट की इस घड़ी में बढ़चढ़ कर आगे आए। अपने पड़ोस में रहने वाले कम से कम पांच लोगों की मदद करें, जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण करें। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें