ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar News: बिहार में जाम से बचते हुए ट्रिपलिंग पर सवार पवन यादव, बाइक चालक ने सड़क के बदहाली पर पूछा सवाल

Bihar News: कहलगांव के विधायक पवन यादव भागलपुर में ट्रैफिक जाम के कारण बाइक से लिफ्ट लेते हुए नजर आए। सड़क की खराब हालत को लेकर विधायक और बाइक चालक के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में भागलपुर जिले के कहलगांव के भाजपा विधायक पवन यादव मंगलवार को कहलगांव-घोघा मार्ग पर सड़क जाम में फंस गए। भारी जाम के कारण उन्हें एक बाइक सवार से लिफ्ट लेनी पड़ी, जिससे बाइक ट्रिपल लोडेड हो गई। बाइक चालक और विधायक दोनों ही बिना हेलमेट के सड़क पर सफर कर रहे थे।


इस दौरान बाइक चालक ने एनएच-80 सड़क की खराब हालत पर सवाल उठाए। उन्होंने विधायक से पूछा, “यह रोड अभी तक क्यों नहीं बनी?” जवाब में विधायक पवन यादव ने कहा कि वे कई बार संबंधित संवेदक से पुल-पुलिया बनाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन काम सही ढंग से नहीं हुआ। उन्होंने संवेदक को चेतावनी देते हुए कहा कि बेहतर काम किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी न हो। बाइक पर हुई इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि जब इस पर पत्रकारों ने विधायक से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।


वहीं, मंगलवार को कहलगांव के विधायक पवन यादव के खिलाफ रंगदारी व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कोर्ट ने चार्जशीट दायर की है। नौ साल पहले एनटीपीसी के महाप्रबंधक द्वारा दर्ज इस मामले की सुनवाई एसीजेएम प्रथम सह एमपी-एमएलए के विशेष जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में हुई।


कोर्ट ने विधायक सहित कुल 20 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। आरोपितों में मोनिका देवी, गिरिश मंडल, मिथिलेश मंडल, पूनम देवी, ज्योति देवी, प्रभु मंडल, विरेंद्र मंडल उर्फ फुरना मंडल, सुधीर मंडल, बबलू मंडल, बालकृष्ण मंडल, राम शरण मंडल, राजेंद्र मंडल, मनबोध मंडल, अवध किशोर मंडल, जयकांत मंडल, उधो उर्फ शंभू मंडल, सुरेंद्र मंडल, सावित्री देवी और सनातन मंडल शामिल हैं। इस मामले की आगे की सुनवाई आगामी तारीख पर होगी।


भाजपा विधायक पवन यादव का कहना है कि सड़क निर्माण में देरी के लिए संवेदक जिम्मेदार है और वे जल्द ही इस समस्या का समाधान कराने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने भी बताया है कि सड़क की मरम्मत और पुल-पुलिया निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें