ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी

दो बच्चों की मां होने के बावजूद पराये मर्द से लव अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पत्नी की करतूत से डिप्रेशन में गये पति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH: बेतिया जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र के तुरहापटी वार्ड नंबर 4 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति का शव घर में फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।


मृतक की पहचान रामतपस्या शर्मा (पिता स्वर्गीय अनंत शर्मा) निवासी तुरहापटी वार्ड नंबर 4, थाना सिरिसिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामतपस्या शर्मा को 8 मार्च को यह जानकारी मिली थी कि उनकी पत्नी कविता शर्मा का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम- प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी और विवाद भी हुआ था।


बताया जाता है कि विवाद के बाद कविता शर्मा ने फोन कर अपनी मां को बुला लिया और अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। इसके बाद से रामतपस्या शर्मा काफी परेशान और उदास रहने लगा। इसी बीच मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। 


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें