Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना IPL 2025: 10 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए ‘टी नटराजन’ को क्यों मौका नहीं दे दिल्ली की टीम? केविन पीटरसन ने कर दिया खुलासा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसर ने कम उम्र की महिला शिक्षक को गलत मंशा से किया प्रताड़ित ! DM ने बिठाई जांच... ARWAL: प्रशांत किशोर ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, कहा..काबिल लोगों को ही देंगे टिकट Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड पाकिस्तानियों को चुन-चुन कर बाहर निकालने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, सीएम योगी कर रहे लगातार मॉनीटरिंग Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला
05-Jan-2025 06:48 PM
By First Bihar
DESK: 70वीं BPSC पीटी री एग्जाम सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर जनसुराज पार्टी के संरक्षक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2 जनवरी की शाम से पटना के गांधी मैदान में अनशन पर बैठे हुए हैं। खुले आसमान में गांधी मूर्ति के पास कई अभ्यर्थी भी उनके साथ आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आज अनशन का तीसरा दिन है और अब आंदोलनकारियों की सेहत पर असर दिख रहा है। प्रशांत किशोर सहित अभ्यर्थियों के हेल्थ चेकअप के लिए वहां डॉक्टर की टीम भी मौजूद हैं।
वही गोपाल मंडल ने प्रशांत किशोर पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया हैं। प्रशांत किशोर के आंदोलन पर कहा कि धरना देने से क्या होता है? बिहार में बहुत लोग मरता रहता है। धरना में एक आध गो चला ही जाएगा तो क्या बिगड़ जाएगा। प्रशांत किशोर के आमरण अनशन को लेकर बीजेपी, जेडीयू, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हमलावर हैं। प्रशांत किशोर के आमरण अनशन पर गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने विवादित बयान दिया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि प्रशांत किशोर नेता नहीं हैं बल्कि एक प्रचारक हैं। प्रशांत किशोर कभी नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार करते थे तो कभी नीतीश कुमार के लिए प्रचार किया करते थे। जो भी उनकों पैसा देता है उसके लिए चुनाव प्रचार करते हैं और चुनाव जीताने की रणनीति तैयार करते हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लिए भी उन्होंने चुनाव प्रचार किया था। अब वो नेता बनने आए हैं। जबकि प्रशांत किशोर नेता है ही नहीं। प्रशांत किशोर विधानसभा उपचुनाव में अपनी औकात देख चुके हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने प्रशांत किशोर पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया वही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को हिन्दुस्तान का नेता बताया। गोपाल मंडल ने कहा कि प्रशांत किशोर के धरना देने से क्या होगा? बिहार में बहुत कोई मरता है। एक दो धरना देते मर जाएगा तो क्या हो जाएगा? ऐसे लोगों की नेतागिरी नहीं चलेगी। वही पप्पू यादव को उन्होंने हिन्दुस्तान का नेता बताया। कहा कि पप्पू यादव का निर्णय सही रहता है लेकिन थोड़ा बड़बोलिया हैं बढ़चढ़ कर भी बोल देता है।