Bihar Crime News: PMCH से कैदी फरार होने के मामले में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Crime News: PMCH से कैदी फरार होने के मामले में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Crime News: हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा, बेटे के सामने महिला और उसके बॉयफ्रेंड ने ले ली थी पति की जान INDvsENG: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज, चौथे स्थान पर बुमराह तो टॉप पर कौन? Pm Modi In Bihar: पंजे-लालटेन के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था, पीएम मोदी बोले- राजद वालों ने बाबा साहब का अपमान किया Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा ? एक-एक बात को जानिए... Bihar News: सदर अस्पताल में 38 लाख की अवैध निकासी, मचा हड़कंप Bihar News: PM मोदी पर हमलावर हुए RJD प्रदेश अध्यक्ष, बताई ताबड़तोड़ यात्राओं की असली वजह Bihar Crime News: 10 वर्षीय मासूम की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी भी नाबालिग Bihar Job: सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे 15 हजार पद, युवाओं के पास लाइब्रेरियन, क्लर्क और चपरासी बनने का सुनहरा अवसर
31-Dec-2024 08:02 AM
By First Bihar
TRAIN TIME TABLE : एक जनवरी से दानापुर रेल मंडल होकर चलेवाली होने वाली राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इनमें मंडल की करीब 58 ट्रेनें शामिल हैं। इनके परिचालन में 10 से 25 मिनट तक का बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी खुद पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है।
पीआरओ ने बताया कि पटना से 25 मिनट पहले काशी जनशताब्दी खुलेगी। इसके अलावा, 14 अन्य ट्रेनों की समय सारणी में भी संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से लागू नयी समय सारणी में आंशिक बदलावों के साथ आठ वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत, 14 ट्रेनों का समय संशोधन, नौ पैसेंजर ट्रेनों के संचालन, 13 ट्रेनों के मार्ग विस्तार और तीन ट्रेनों की बारंबारता में वृद्धि शामिल है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख कर ली गयी है।
इन ट्रेनों के समय में हुआ है बदलाव
12363 आसनसोल सुपर फास्ट एक्सप्रेस- पटना जंक्शन से 13:40 की जगह अब 13:30 बजे रवाना होगी। 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस : पटना जंक्शन से 16:55 की जगह 16:50 बजे जायेगी। 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस : पाटलिपुत्र स्टेशन से 4:15 की जगह 4:05 बजे रवाना होगी। 12436 जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस : 5:55 के बदले 5:45 बजे जायेगी।
इसके अलावा 13249 भभुआ रोड इंटरसिटी : 5:25 के बदले 5:20 बजे रवाना होगी। 13257 आनंद विहार जनशताब्दी एक्सप्रेस : दानापुर स्टेशन पर 4 बजे के बदले 3:50 बजे जायेगी। 13282 राजेंद्र नगर डिब्रूगढ़ साप्ताहिक : राजेंद्र नगर टर्मिनल से 15 बजे के बदले 14:45 बजे जायेगी। 13330 गंगा दामोदर : पटना जंक्शन से 23:30 के बदले 23:20 बजे रवाना होगी। इसके साथ ही 15126 पटना काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस : पटना जंक्शन से 17:20 के 16:45 बजे जायेगी। इसके अलावा 15528 कमला गंगा एक्सप्रेस : पटना जंक्शन पर 17 बजे के बदले 15:45 बजे रवाना होगी। जबकि 22406 भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस : पटना जंक्शन पर 5:55 के बदले 5:45 बजे जायेगी।
इधर, 22948 सूरत भागलपुर एक्सप्रेस : पटना जंक्शन पर 11:45 बजे के बदले 11:25 बजे रवाना होगी। जबकि गुरु गोविंद सिंह महाराज के 358वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब स्टेशन पर 20 जोड़ी ट्रेनें पटना रुकेंगी।पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 30 दिसंबर से 12 जनवरी तक इन ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया।