ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Transport News: बिहार के एक और DTO आए भ्रष्टाचार के लपेटे में ! कौन है हकीकत और सीमा...जिसके खाते में भेजा गया 1 लाख रू ? कटहल से लदे पिकअप वैन से 50 लाख का गांजा बरामद, ओडिशा से सासाराम लाई गई थी खेप Pahalgam Terror Attack: आतंकियों के बचाव में उतरी कांग्रेस, वाड्रा से लेकर मणिशंकर अय्यर तक, जानें किसने क्या कहा Maha Yagya: कोलकाता में 4 से 6 मई तक श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान, 7 जिलों में जल्द बनेगा 50 बेड वाला आयुष अस्पताल: मंगल पांडेय Supaul News: यथासंभव काउंसिल ने "मां का सम्मान, वृक्ष का दान" कार्यक्रम का किया आयोजन, VIP नेता संजीव मिश्रा हुए शामिल Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल दोस्त से मिलने निकला नाबालिग छात्र 3 दिन से गायब, पटना पुलिस के हाथ अब तक खाली Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना

53वीं सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन, घने कोहरे के बावजूद कम नहीं हुआ खिलाड़ियों जज्बा

पूर्णिया के रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में 53वीं सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल कंपटीशन का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज सुबह से ही घना कोहरा और कपकपाती ठंड रहने के बावजूद खिलाड़ियों का जज्बा कम नहीं हुआ। मैंचों का आयोजन हुआ।

SPORTS

06-Jan-2025 06:58 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया के परोरा स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित 5 दिवसीय रमेशचंद्र मिश्रा स्मृति 53वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन घने कोहरे के बावजूद खेल भावना और रोमांच चरम पर था। सुबह से ही मैचों का आयोजन शुरू हुआ। 


प्रतियोगिता के दौरान हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा, विद्यालय के सचिव एवं आयोजन सचिव राजेश मिश्रा, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, विद्यालय के निदेशक रंजीत पाल, पीआरओ राहुल शांडिल्य, पूर्णिया जिला सचिव अजीत कुमार, और एसएचओ नवदीप गुप्ता (के नागर) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।


मैचों का संचालन हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी चेयरमैन रमाशंकर शर्मा के निर्देशन में हुआ, जिसमें दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय रेफरी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतियोगिता स्थल पर फेडरेशन और बिहार हैंडबॉल संघ के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों, कोचों, और टीम मैनेजर्स के लिए आवास, भोजन और मनोरंजन की बेहतरीन व्यवस्था की है।  


दूसरे दिन के मैच परिणाम:  

1. दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को 17-7 से हराया। दिल्ली की तनीषा बनर्जी ने सर्वाधिक 6 गोल किए।  

2. हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड को 13-9 से हराया। हिमाचल की अवंतिका ने 7 गोल किए।  

3. झारखंड ने राजस्थान को 21-12 से हराया। झारखंड की श्वेता ने 6 गोल किए।  

4. मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 24-7 से हराया। मध्य प्रदेश की कविता ने 8 गोल किए।  



5. तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 16-12 से हराया।  

6. चंडीगढ़ ने छत्तीसगढ़ को 33-5 से हराया। चंडीगढ़ की प्रिया ने 8 गोल किए।  

7. हरियाणा ने कर्नाटक को 24-4 से हराया। हरियाणा की काजल ने 7 गोल किए।  

8. पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 22-14 से हराया। पंजाब की सुप्रीत कौर ने सर्वाधिक 8 गोल किए।  

9. बिहार ने अपने दूसरे मैच में तेलंगाना को 25-9 से हराया। बिहार की ओर से प्रिया ने 5, पुष्पा ने 4, और कल्पना ने 3 गोल किए।  प्रतियोगिता के रोमांच और खेल भावना को देखकर दर्शकों की उत्सुकता और समर्थन उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिता का समापन आने वाले दिनों में और अधिक रोमांचक मैचों के साथ होगा।