ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट.. Chhaava: “छावा की सफलता का श्रेय विकी को नहीं जाता बल्कि..”, महेश मांजरेकर के बयान से मच गई सोशल मीडिया पर सनसनी Bihar Crime News: युवक की सरेआम हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar Crime News: बिहार STF और पुलिस की बड़ी सफलता, 9 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार Bihar News: राजद की चिंता बढ़ाने ओवैसी आ रहे बिहार, 'ढाका' में जनसभा को करेंगे संबोधित Bihar Job Alert: बिहार में बंबर बहाली, सहायक अभियंता के 1024 पदों के लिए BPSC ने जारी किया विज्ञापन; ये है लास्ट डेट

नये साल में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दिया बड़ा गिफ्ट, कर्मचारियों और पदाधिकारियों का बढ़ाया वेतन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने कर्मचारियों और पदाधिकारियों का वेतन बढ़ा दिया है। नये साल पर सरकार ने बड़ा गिफ्ट दिया है। 5 हजार से लेकर 12 हजार तक की वेतन वृद्धि की गयी है। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल

naye saal per bara  gift

31-Dec-2024 08:39 PM

By First Bihar

PATNA: साल के अंतिम दिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कर्मचारियों और पदाधिकारियों का वेतन बढा दिया है। विभाग ने अपने कर्मचारियों और पदाधिकारी को नये साल का तोहफा दिया है। बढ़े हुए वेतन का लाभ 1 जनवरी 2025 से मिलेगा। 


दरअसल भूमि सर्वेक्षण कार्य में लगे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन और लिपिकों का वेतन बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के  निदेशक ने आदेश भी जारी कर दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन सर्वे के काम में लगे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का वेतन 65000 से बढ़कर 72000 कर दिया है। 


वही कानूनगो का मानदेय 40 हजार से 50000 किया है। सर्वेक्षण अमीन का मानदेय 35000 से 47000 जबकि सर्वेक्षण लिपिक का 30000 से 37000 किया गया है। अमीन का मानदेय 25000 से बढ़कर 30000 कर दिया गया है। वहीं संविदा कर्मी का मानदेय 25000 से बढ़कर 30000 किया गया है। बढ़े हुए वेतन का लाभ 1 जनवरी 2025 से मिलेगा। नये साल पर सरकार ने बड़ा गिफ्ट दिया है। 5 हजार से लेकर 12 हजार तक की वेतन वृद्धि की गयी है। सरकार के इस कदम से विभाग के कर्मचारियों और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।