Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट.. Chhaava: “छावा की सफलता का श्रेय विकी को नहीं जाता बल्कि..”, महेश मांजरेकर के बयान से मच गई सोशल मीडिया पर सनसनी Bihar Crime News: युवक की सरेआम हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar Crime News: बिहार STF और पुलिस की बड़ी सफलता, 9 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
01-Jan-2025 04:33 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (MUKESH SAHNI) ने आज बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (RABRI DEVI) के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना की है। वही नये साल की भी शुभकामनाएं दी।
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन और नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री न एक कर्तव्य परायण महिला के रूप में खुद को साबित किया है बल्कि एक सफल राजनीतिज्ञ भी रही है। उन्होंने राबड़ी देवी के स्वस्थ्य और शतायु होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।मुकेश सहनी ने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। उन्होंने दावा करते हुए इस साल होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव बिहार के लिए अहम चुनाव है।
इधर, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष आपके लिए तमाम खुशियां लेकर आये। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना की है।