Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना IPL 2025: 10 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए ‘टी नटराजन’ को क्यों मौका नहीं दे दिल्ली की टीम? केविन पीटरसन ने कर दिया खुलासा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसर ने कम उम्र की महिला शिक्षक को गलत मंशा से किया प्रताड़ित ! DM ने बिठाई जांच... ARWAL: प्रशांत किशोर ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, कहा..काबिल लोगों को ही देंगे टिकट Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड पाकिस्तानियों को चुन-चुन कर बाहर निकालने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, सीएम योगी कर रहे लगातार मॉनीटरिंग Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला
06-Jan-2025 07:06 AM
By First Bihar
Bihar Weather : पटना और आस पास के क्षेत्रों में अभी कड़ाके की ठंड कम नहीं होगी।पटना शहर के अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। जबकि अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूरे दिन कोहरा छाये रहने और आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण दिन में धूप नहीं निकली और लोगों को पूरे दिन ठंडक का एहसास होते रहा। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज भी कोहरा छाया रहेगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक दो दिनों तक घना कोहरा भी छाये रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 14 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा।जिससे लोगोें को दिन में भी ठंड लगेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान में एक पश्चिमी विछोभ काम कर रहा है। इसके अलावा 10 जनवरी से एक नया विछोभ विकसित होने की उम्मीद है। इससे मौसम में आंशिक परिवर्तन आयेगा।
उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। दस जनवरी से इसके प्रभावी होने के कारण सर्दी का एक नया दौर शुरू हो सकता है।ऐसे में शीत दिवस के साथ शीत लहर की भी आशंका है। हालांकि कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, कड़ाके की ठंड वाली यह मौसमी दशा फसलों के लिए लाभदायक है. विशेषकर गेहूं की खेती को इससे फायदा होगा। इधर, पूर्णिया जिला में ठंड से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है। पूर्णिया जिले के केनगर प्रखंड के परोरा पंचायत के वार्ड नंबर 11 में एक महिला ने ठंड से दम तोड़ दिया है। वहीं बीते दो जनवरी को बीकोठी के वासुदेवपुर में एक महिला की मौत हुई थी।