ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

नए साल का जश्न पटना ज़ू या किसी अन्य पार्क में मनाने जा रहे हैं तो यह जान लीजिए..

PATNA : अगर आप नए साल का जश्न पटना जू, ईको पार्क या फिर राजधानी के किसी अन्य पार्क में बनाने जा रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लीजिए। जी हां, नए साल के पहले दिन पटना जू, ईको

नए साल का जश्न पटना ज़ू या किसी अन्य पार्क में मनाने जा रहे हैं तो यह जान लीजिए..
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : अगर आप नए साल का जश्न पटना जू, ईको पार्क या फिर राजधानी के किसी अन्य पार्क में बनाने जा रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लीजिए। जी हां, नए साल के पहले दिन पटना जू, ईको पार्क सहित राजधानी के ज्यादातर पार्कों में बहुत कुछ बदला-बदला होगा। ना केवल इन जगहों पर एंट्री फी बढ़ी होगी बल्कि 1 जनवरी को देखते हुए टाइम टेबल भी बदला हुआ होगा। 


पटना जू में नए साल का जश्न मनाने वाले लोगों की भीड़ सबसे ज्यादा होती है लिहाजा आपको 1 जनवरी के दिन ₹100 का टिकट खरीदना होगा। बच्चों के लिए ₹50 का टिकट मिलेगा जबकि इको पार्क में वयस्कों का टिकट ₹50 और बच्चों का टिकट ₹25 होगा। इसके अलावा एसके पुरी चिल्ड्रेन पार्क में ₹25, वीर कुंवर सिंह पार्क में भी ₹25 का टिकट वयस्कों के लिए मिलेगा। भीड़ को देखते हुए पटना जू और इको पार्क सहित सभी पार्कों में अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। पटना जू के गेट नंबर 1 और 2 पर चार-चार अतिरिक्त काउंटर खोले जा रहे हैं।  इको पार्क के फेज वन में तीन काउंटर जबकि फेज टू और फेज थ्री में दो-दो काउंटर रहेंगे। 


हालांकि पटना जू और इको पार्क में जाने वालों को 1 जनवरी के दिन बोटिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। ज़ू में बैटरी कार और ट्रेन भी बंद रहेगी। पटना जू सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहेगा जबकि इको पार्क 8 बजे से लेकर 5:30 बजे तक।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें