ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई। प्रचार में प्रत्याशी और उनके चार समर्थक ही शामिल होंगे, पहचान पत्र अनिवार्य है, महिला कॉलेजों में अधिकतम पांच लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।

PU Student Union Election
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई हैं। अब प्रत्याशी और उनके केवल चार समर्थक ही प्रचार कर सकेंगे, और सभी के लिए संस्थागत परिचय पत्र अनिवार्य होगा। महिला कॉलेजों में प्रचार के लिए अधिकतम पांच लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।


प्रचार में शामिल सभी को केंद्रीय चुनाव कार्यालय से जारी परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य है। महिला और अन्य कॉलेजों में प्रचार के दौरान कुल पांच लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। कुलपति व पीयू छात्र संघ मुख्य संरक्षक प्रो. नमिता सिंह ने कहा कि चुनाव को आदर्श और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी स्तर से तैयारी की जा रही है।


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि मतदान के लिए पोलिंग बूथ की संख्या बढ़ाकर 41 कर दी गई है, जो पिछले वर्ग के 40 बूथ से अधिक है। चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के लिए पोस्टर, होर्डिंग और प्रतिबंधित प्रचार माध्यमों का उपयोग नहीं होगा। महिला महाविद्यालयों या अन्य संस्थानों में जमावड़ा या भीड़ से पैनिक स्थिति उत्पन्न करने पर तत्काल रिपोर्ट दी जाएगी। 


ऐसी स्थिति उत्पन्न करने वाले प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और कैंपस में तैनाती की जाएगी। बैठक में चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को विभिन्न तकनीकी और संचालन संबंधी पहलुओं पर जानकारी दी गई।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें