ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पटना: राजीव नगर के बुलडोजर एक्शन पर आज सुनवाई, कोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई थी रोक

PATNA : राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में जिला प्रशासन ने 95 अवैध निर्माण को तोड़ दिया. आज यानि बुधवार को इस मामले में पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. दर

पटना: राजीव नगर के बुलडोजर एक्शन पर आज सुनवाई, कोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई थी रोक
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में जिला प्रशासन ने 95 अवैध निर्माण को तोड़ दिया. आज यानि बुधवार को इस मामले में पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. दरअसल, रविवार की सुबह जिला प्रशासन ने नेपाली नगर में 16 बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू किया था. सोमवार को कोर्ट ने अगले आदेश तक किसी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी.


बता दें कि नेपाली नगर में अवैध निर्माण को तोड़े जाने को लेकर सोमवार को सत्येंद्र राय, सविता देवी व गजेंद्र कुमार सिंह की याचिका पर न्यायाधीश संदीप कुमार की एकल पीठ ने सुनवाई करते हुए कार्रवाई पर रोक लगा दी थी. पटना के जिलाधिकारी एवं बिहार राज्य हाउसिंग बोर्ड प्रबंधन को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पर हलफनामा दायर करने का आदेश दिया था। 


वहीं, मंगलवार को हाईकोर्ट में अपना-अपना पक्ष रखने के लिए जिला प्रशासन, हाउसिंग बोर्ड कार्यालय तथा नेपाली नगर में गहमागहमी थी. आज आवास बोर्ड द्वारा जमीन पर कब्जा करने और एक भी किसान का मुआवजा न देने के मामले को सारे तथ्यों के साथ दीघा- आवास बचाओ संघर्ष समिति के वकील पटना हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे. इसके लिए वकीलों की टीम ने तैयारी शुरू कर दी है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें