ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

Patna Pustak Mela: सीएम नीतीश कुमार ने पटना पुस्तक मेला का किया उद्घाटन, दुनिया की सबसे महंगी 15 करोड़ की किताब बनी आकर्षण का केंद्र

Patna Pustak Mela: पटना पुस्तक मेला 2025 का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया, दुनिया की सबसे महंगी पुस्तक 'मैं' की प्रदर्शनी और 300 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल।

Patna Pustak Mela
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Pustak Mela: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेला 2025 का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।


उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने मेले में लगे विभिन्न प्रकाशन संस्थानों के स्टॉलों का अवलोकन किया। इसी अवसर पर उन्होंने मुरली मनोहर श्रीवास्तव की पुस्तक ‘विकास पुरुष’ का विमोचन किया, जिसे पैंग्राम पब्लिशर्स ने प्रकाशित किया है। आयोजनकर्ता संस्था सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट के अध्यक्ष रत्नेश्वर ने बताया कि यह पटना पुस्तक मेला का 41वां वर्ष है। इस बार मेले को उसके ऐतिहासिक आकर्षणों के कारण विशेष महत्व प्राप्त है।


मेले का सबसे बड़ा आकर्षण रत्नेश्वर द्वारा रचित दुनिया की सबसे महंगी पुस्तक ‘मैं’ की प्रदर्शनी है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है। यह पुस्तक हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है और दुनिया के किसी भी पुस्तक मेले में पहली बार प्रदर्शित हो रही है। 


पटना पुस्तक मेले में स्कूल ड्रेस में बच्चों की एंट्री मुफ्त होगी, जबकि कॉलेज विद्यार्थियों को सोमवार से शुक्रवार तक मुफ्त टिकट मिलेगा। मेले में लगे सभी मंच और भवन आचार्यों और महान गुरुओं के नाम पर हैं। 


इस वर्ष मेले में 300 से अधिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें मुशायरा, कवि सम्मेलन, ज्ञान और गुरुकुल, युवा स्वर, कवि-पाठ, जनसंवाद, सिनेमा-उनेमा, आओ आओ नाटक देखो, कैंपस गतिविधियां, हमारे हीरो, स्कूल उत्सव आदि शामिल हैं। हर दिन एक फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें