ब्रेकिंग
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार

दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Bihar News: दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान शुरू हो गई है. इससे यात्रियों को समय और पैसे की बचत होगी. सप्ताह के सातों दिन सेवा उपलब्ध रहेगी.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर रविवार से अकासा एयर की सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा से यात्रियों को दोगुना से भी अधिक किराया और समय की बचत होगी। फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन संचालित होगी। बेंगलुरु से विमान सुबह 9:40 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:15 बजे दरभंगा पहुंचेगा और यहां से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरकर 3:30 बजे वापस बेंगलुरु लैंड करेगा।


इससे पहले इस रूट पर स्पाइसजेट सेवा प्रदान करती थी, लेकिन बीच-बीच में सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को दरभंगा से बेंगलुरु वाया हैदराबाद जाना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोगुना हो जाता था। अब अकासा एयर की सीधी सेवा शुरू होने से यात्रियों की सुविधा बढ़ गई है।


इस अवसर पर स्थानीय सांसद और दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि यह उड़ान सेवा मिथिला क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस सेवा से पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में स्पाइसजेट ने यह रूट शुरू किया था, लेकिन बंद होने के बाद लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से पहल की थी, जिसका सकारात्मक परिणाम अब दिख रहा है।


गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि अकासा एयर की उड़ान में बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों की संख्या इस बात का संकेत है कि यह सेवा आवश्यक थी। पिछले एक वर्ष में यात्रियों की संख्या में 57 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो दरभंगा एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय मानकों की योग्यता को प्रमाणित करता है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागर विमानन मंत्री का आभार व्यक्त किया।


हालांकि, इस रूट पर उड़ान की कीमत यात्रियों के लिए थोड़ी महंगी है। अकासा एयर की वेबसाइट के अनुसार, 6 अप्रैल को दरभंगा से बेंगलुरु की फ्लाइट का किराया 10,294, 7 अप्रैल को 8,829, और 8 अप्रैल को 8,194 है। वहीं, बेंगलुरु से दरभंगा की उड़ान का किराया 6 अप्रैल को 12,033, 7 अप्रैल को 12,624, और 8 अप्रैल को 12,856 है। इसके बावजूद सीधी हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें