ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Patna Police: पटना का एक 'थानेदार' सस्पेंड, गोपाल खेमका मर्डर मामले में पाई गई थी लापरवाही, SSP की रिपोर्ट पर आईजी ने किया निलंबित

गोपाल खेमका मर्डर केस में गंभीर लापरवाही सामने आने पर गांधी मैदान थानेदार राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पटना SSP की रिपोर्ट के आधार पर IG जितेन्द्र राणा ने यह कार्रवाई की है। थानेदार पर विधि व्यवस्था संधारण में लगातार विफल रहने का आरोप है।

पटना पुलिस, गोपाल खेमका मर्डर केस, गांधी मैदान थाना, थानेदार सस्पेंड, पटना SSP, SHO राजेश कुमार, Jitendra Rana,
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Police: गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही बरतने के आरोप में एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है. पटना के एसएसपी की रिपोर्ट पर आईजी जीतेन्द्र राणा ने गांधी मैदान थानेदार को निलंबित कर दिया है. 

पटना के गाँधी मैदान थाना के SHO राजेश कुमार विधि व्यवस्था संधारण में लगातार असफल हो रहे थे. इसके बाद पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक ने निलंबिन की सिफारिश कर दी. गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में भी लापरवाही पाई गई थी . SSP कार्तिकेय के. शर्मा ने अपने समीक्षा के दौरान कई बिंदुओं पर गांधी मैदान थानेदार राजेश कुमार की लापरवाही पाई थी. 

बता दें, बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या पटना में बीते दिनों गोली मारकर कर दी गयी थी. पुलिस ने मास्टरमाइंड और शूटर को गिरफ्तार किया. हथियार सप्लायर एनकाउंटर में ढेर हुआ. पटना पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया और अब मास्टरमाइंड अशोक साव और शूटर उमेश यादव को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है. दोनों का नार्को टेस्ट कराया जाएगा ताकि इस हत्या से जुड़े हर एक सच सामने आ सके.

 कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या का अबतक जमीन विवाद कनेक्शन ही सामने आया है. पुलिस ने हाल में ही क्राइम सीन रीक्रिए भी कराया. शुरू में मास्टरमाइंड अशोक साव ने खुद को बेगुनाह बताया. लेकिन मोबाइल लोकेशन की जांच में सच धराया कि जब गोपाल खेमका का मर्डर हुआ तो उस समय अशोक साव गांधी मैदान इलाके में ही था जहां हत्या हुई थी. वहीं शूटर उमेश यादव ने यह कबूला है कि अशोक साव ने उसे सुपारी दी और उसने ही गोपाल खेमका को गोली मारी थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें