ब्रेकिंग
पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात 'लेडी डॉन' सुमन देवी गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामलों में वांछित

पटना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत चौक थाना क्षेत्र से कुख्यात महिला अपराधी ‘लेडीज डॉन’ को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या और अवैध शराब कारोबार समेत कई मामलों में फरार थी।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना पुलिस को अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना क्षेत्र से एक कुख्यात महिला अपराधी सुमन देवी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे ‘लेडीज डॉन’ के नाम से जाना जाता है।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित महिला अभियुक्त धवलपुरा टीओपी के आसपास मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने 14 दिसंबर 2025 को त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही हत्या समेत अवैध शराब के कारोबार और बरामदगी से जुड़े कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रही थी और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।


गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी–02, पटना सिटी, डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


पटना सिटी पुलिस ने कुख्यात शराब माफिया सुमन देवी को रविवार देर रात गिरफ्तार किया है। सुमन देवी हत्या और अवैध शराब तस्करी से संबंधित 12 से अधिक मामलों में वांछित थीं। पुलिस को हत्या और शराब तस्करी के एक दर्जन से अधिक मामलों में सुमन देवी की लंबे समय से तलाश थी। पुलिस कई महीनों से इनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। 


सुमन देवी ने अवैध तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की है जिसे जब्त करने के लिए कोर्ट से आग्रह किया जाएगा। सुमन देवी पटना के कुख्यात और टॉप टेन अपराधियों में शामिल जयकांत राय की पत्नी हैं। जयकांत राय को पुलिस ने कुछ माह पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जयकांत राय के जेल जाने के बाद सुमन देवी ने सभी अवैध कारोबार संभाल लिया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें