ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

डिप्टी CM सुशील मोदी आज सुनेंगे व्यापारियों की समस्या, GST से जुड़ी परेशानी पर देंगे टिप्स

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी आज राज्य के 50 वाणिज्य कर अंचलों के व्यापारियों की समस्या सुनेंगे. बैठक में सुशील मोदी...कर सलाहकारों से जीएसटी से जुड़े मुद्दों औ

डिप्टी CM सुशील मोदी आज सुनेंगे व्यापारियों की समस्या, GST से जुड़ी परेशानी पर देंगे टिप्स
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी आज राज्य के 50 वाणिज्य कर अंचलों के व्यापारियों की समस्या सुनेंगे. बैठक में सुशील मोदी...कर सलाहकारों से जीएसटी से जुड़े मुद्दों और परेशानियों पर चर्चा करेंगे साथ ही समस्या के हल के लिए सुझाव भी देंगे.




विभिन्न अंचल के व्यापारियों से सुशील मोदी पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे. सुशील मोदी सचिवालय स्थित अपने ऑफिस से सभी अंचल के 10 से 15 व्यापारी, अंकेक्षक और कर सलाहकार से बातचीत करेंगे. इस बैठक में सुशील मोदी जीएसटी से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श भी करेंगे.


इस बैठक से पहले सुशील मोदी ने बताया है कि 2 करोड़ तक टर्न ओवर वाले करदाताओं को वार्षिक विवरणी दाखिल करने से मुक्त कर दिया गया है. इसके साथ ही वार्षिक रिटर्न का सरलीकरण भी किया गया है. उन्होंने बताया कि सालाना रिटर्न दाखिल करने के लिए साल 2017-18 के लिए 31 दिसंबर, 2019 और साल 2018-19 के लिए 31 मार्च, 2020 तक समय बढ़ा दिया गया है. सुशील मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल-2020 से पूरे देश में जीएसटी के तहत न्यू रिटर्न लागू हो रहा है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें