Bihar Crime News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेता के घर कई राउंड फायरिंग, गोलीबारी से दहला इलाका Pahalgam Terror Attack: भारत के एक्शन से पहले पाकिस्तानी सेना में हड़कंप, 250 से ज्यादा अधिकारी, 1200 से ज्यादा जवानों का इस्तीफा Two Ministers Resign: विधानसभा चुनाव से पहले एम के स्टालिन को बड़ा झटका, दो बड़े मंत्रियों ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा Two Ministers Resign: विधानसभा चुनाव से पहले एम के स्टालिन को बड़ा झटका, दो बड़े मंत्रियों ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा Bihar News: चिकित्सक की लापरवाही ने ली महिला की जान, घटना के बाद परिजनों का जमकर हंगामा Bihar Weather Alert: पटना समेत बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट Bihar Weather Alert: पटना समेत बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट Bihar Crime News: झारखंड से किडनैप लड़का बिहार में मिला, जंगली इलाके से पुलिस ने कुछ ऐसे किया बरामद Sanjeev Mukhiya: EOU की पूछताछ में संजीव मुखिया ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कई सफेदपोशों के नाम का जिक्र; बताया कैसे बना NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड? Sanjeev Mukhiya: EOU की पूछताछ में संजीव मुखिया ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कई सफेदपोशों के नाम का जिक्र; बताया कैसे बना NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड?
23-Jan-2025 08:59 AM
By First Bihar
Attack On Anant Singh: बिहार में अनंत सिंह पर हुए हमले का अब एक वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद कहा जा रहा है कि मोकामा में अनंत सिंह की मौजूदगी में गैंगवार हुआ और पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए हैं। अनंत सिंह के साथ बुधवार को क्या हुआ इसका अंदाजा एक वीडियो को देख कर लगाया जा सकता है। इस वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट को सुना जा सकता है और और सड़क पर बदहवास होकर भाग रहे लोगों को देखा भी जा सकता है।
वहीं, इस सबके बीच अलावा एक सफेद रंग की कार भी नजर आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए जबकि उनके समर्थक उदय यादव (बाढ़) को गोली लग गई। उसे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गोलीबारी का एक वीडियो अब सामने आया है।
घटना के बाद नौरंगा-जलालपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। बाढ़ डीएसपी गांव में कैंप कर रहे हैं। डीएसपी के मुताबिक दोनों ओर से लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि 70 राउंड से अधिक गोलियां चली हैं। आरोप है कि सोनू-मोनू ने ईंट-भट्ठा के मुंशी मुकेश कुमार के साथ मारपीट की और पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल दिया। पूर्व विधायक समर्थकों संग उक्त इलाके में गए थे जहां इसकी जानकारी मिली।
अनंत सिंह का कहना है कि नौरंगा गांव के 10-15 लोग उनके पास आए थे।सोनू-मोनू की शिकायत करते हुए कहा कि दोनों भाईयों ने एक व्यक्ति के घर में जबरन ताला लगा दिया था। इसके साथ पूरे परिवार को घर से बेदखल कर दिया गया है। थाना में जाने की सलाह दी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर पहुंचे। बंद घर का ताला खुलवाया गया। सोनू-मोनू को समझाने-बुझाने के लिए अपने लोगों को उन्हें बुलाने के लिए भेजा था।