ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज आएंगे पटना, रविवार को नालंदा यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

PATNA : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अपने 2 दिनों की यात्रा पर आज पटना पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति आज शाम विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। दिल्ली से उपराष्ट्रपति का विशेष विमान आज

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज आएंगे पटना, रविवार को नालंदा यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अपने 2 दिनों की यात्रा पर आज पटना पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति आज शाम विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। दिल्ली से उपराष्ट्रपति का विशेष विमान आज शाम 6:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। उपराष्ट्रपति नालंदा यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होने पटना आ रहे हैं। 


पटना पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू राजभवन जाएंगे। राजभवन में ही उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। 7 नवंबर यानी रविवार की सुबह उपराष्ट्रपति पिपराकोठी जाएंगे। उपराष्ट्रपति सुबह 9:55 बजे पिपराकोठी के लिए एयरपोर्ट रवाना होंगे। यहां से वह नालंदा यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित छठे अंतरराष्ट्रीय धर्म धम्म कांफ्रेंस में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति को इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। 


शाम 4 बजे उपराष्ट्रपति वापस पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर तमाम प्रशासनिक के तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन की तरफ से उपराष्ट्रपति के कारकेड का रिहर्सल भी किया गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें