ब्रेकिंग
पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

Train News: ट्रेनों में चेन पुलिंग और महिला डिब्बे में यात्रा करने वाले अलर्ट हो जाएं, रेलवे चला रही विशेष अभियान, हिरासत में 3629 रेल यात्री

Train News: पूर्व मध्य रेल ने चेन पुलिंग और महिला डिब्बे में यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया, पिछले माह 3629 यात्री हिरासत में लिए गए।

Train News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Train News: विभिन्न ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वाले और महिला डिब्बे में यात्रा करने वाले लोग सचेत हो जाएं, क्योंकि रेलवे ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। पिछले एक महीने के भीतर विभिन्न ट्रेनों से 3629 रेल यात्री हिरासत में लिए गए। इस बात की जानकारी हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है।


उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है। इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो।


ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत पिछले माह  01.12.2025 से 31.12.2025 तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 1032 लोगों को हिरासत में लिया गया। इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई। ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् इस दौरान सर्वाधिक 429 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि समस्तीपुर मंडल में 266, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 131, सोनपुर मंडल में 116 तथा धनबाद मंडल में 90 लोगों को हिरासत में लिया गया। 


इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया। ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ मे तहत पिछले माह 01.12.2025 से 31.12.2025 तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 2629 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया।


इनमें सर्वाधिक 1371 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 706, समस्तीपुर मंडल में 240, सोनपुर मंडल में 166 तथा धनबाद मंडल में 146 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें