ब्रेकिंग न्यूज़

आतंकी हमले के खिलाफ छातापुर में कैंडल मार्च, यह निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष की आत्मा पर हमला है: संजीव मिश्रा सीतामढ़ी में ट्रांसजेंडर से अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, पूजा समेत चार आरोपी गिरफ्तार Pahalgam Terror Attack: अटारी-वाघा बॉर्डर बंद होने से वापस लौट गई शैतान सिंह की बारात, बेकार गया 4 साल लंबा इंतजार IAS अधिकारी KK पाठक की बिहार से विदाई, अब केंद्र में निभाएंगे नई जिम्मेदारी Paghalgam Terror Attack: भारत इस दिन कर सकता है पाकिस्तान पर हमला, पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त का बड़ा दावा बिहार में समलैंगिक विवाह का मामला: 3 बच्चों की मां ने नाबालिग लड़की से की शादी Pahalgam Terror Attack: “चलो मंदिर चलते हैं”, कैसे भगवान शिव के आशीर्वाद ने बचा ली इस कपल की जान, पढ़कर आप भी कहेंगे “हर हर महादेव” हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मानसी के रास्ते दानापुर और सहरसा के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन का विस्तार, 29 अप्रैल से सुपौल तक परिचालन बिहार में भीषण गर्मी का सितम: औरंगाबाद में पारा 46.2 डिग्री पार, पटना के संपतचक में 45.7 °C, रात में बारिश होने की संभावना Mohan Bhagwat: ‘पड़ोसियों को हम तंग नहीं करते लेकिन दंड देना राजा का कर्तब्य’ RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

tejaswi yadav : दिल्ली के बाद बिहार के सवाल पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा - यह बिहार है, इसे समझाना पड़ेगा ...

tejaswi yadav : तेजस्वी यादव ने दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर कहा कि जनता मालिक है और जनता ही फैसला करती है। यह लोकतंत्र की हमारी खूबसूरती है, जनता जिसको वोट देती है,

tejaswi yadav

09-Feb-2025 11:53 AM

By First Bihar

tejaswi yadav: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत हासिल होने के बाद लगातार विपक्ष पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में अब आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना पहुंचे और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली वाला फोर्मला बिहार में काम नहीं आएगा। यह बिहार है। बिहार को समझना इतना आसान नहीं है। 


तेजस्वी यादव ने दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर कहा कि जनता मालिक है और जनता ही फैसला करती है। यह लोकतंत्र की हमारी खूबसूरती है, जनता जिसको वोट देती है, वही सरकार में आता है। तेजस्वी ने कहा कि निश्चित तौर पर 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। हमारी उम्मीद है कि भाजपा ने जो वादे दिल्ली वासियों से किया हैं. उन वादों को पूरा करें, कहीं सिर्फ जुमलेबाजी तक नहीं रह जाए। 


वहीं, तेजस्वी ने भाजपा नेताओं के इस बयान पर की दिल्ली झांकी है, बिहार अभी बाकी है परकहा कि यह बिहार है, बिहार समझाना पड़ेगा और बिहार को समझना इतना आसान नहीं है। बिहार में आने के बाद उन्हें समझ में आएगा कि यहां उन्हें क्या करना होगा। इसलिए बिहार को समझाना आसन नहीं होने वाला है। 


इधर, दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद बिहार में समय से पहले ही चुनाव की चर्चा फिर शुरू हो गई है। होली बाद चुनाव आयोग की टीम के बिहार आने की चर्चा है। इसे बिहार में समय से पहले चुनावी आहट के रूप में महसूस किया जा रहा है। तेजस्वी को इस बार महागठबंधन की सरकार बनने की पूरी उम्मीद है। हालांकि दिल्ली चुनाव परिणाम देख कर उनका मोराल कमजोर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता।