ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं

Attack On Anant Singh: अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में 3 FIR दर्ज, सोनू-मोनू की मां ने भी दर्ज कराई शिकायत

Attack On Anant Singh: मोकामा में एक मकान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। सोनू-मोनू गिरोह के गुर्गों के साथ हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में अब FIR दर्ज किया गया है।

Attack On Anant Singh:

23-Jan-2025 10:01 AM

By First Bihar

Attack On Anant Singh: इस वक्त की बड़ी खबर बाढ़ अनुमंडल से निकलकर सामने आ रहा है। जहां पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में तीन एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक FIR सोनू -मोनू के मां की तरफ से भी दर्ज करवाया गया है। यह मामला मोकामा विधानसभा एक मकान विवाद से जुड़ा हुआ है। जिसमें पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। सोनू-मोनू गिरोह के गुर्गों के साथ हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में अब FIR दर्ज किया गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में 3 लोगों पर FIR दर्ज करवाया गया है। जिसमें मुकेश सिंह जिनके घर पर सोनू-मोनू के तरफ से तालाबंदी करने की बात कही जा रही है उन्होंने दर्ज करवाया है।  मुकेश सिंह ने इसको लेकर सोनू-मोनू पर नामजद FIR दर्ज करवाया है।  इसके अलावा एक FIR सोनू की मां उर्मिला देवी के तरफ से अनंत सिंह व समर्थकों के विरुद्ध दर्ज करवाया गया है। जिसमें मुखिया के आवास पर फायरिंग करने की बात कही जा रही है। जबकि तीसरा FIR पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस के तरफ से ताला खोलने के दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की की बातों का जिक्र किया गया है। 


घटना के पीछे एक मकान का विवाद बताया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, सोनू - मोनू गिरोह ने गांव के एक परिवार के साथ मारपीट की और उन्हें मकान से बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया था। इस मामले की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अनंत सिंह ने समर्थकों के साथ सोनू-माेनू के घर पर धावा बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी। एएसपी ने सोनू- मोनू के घर पर ही फायरिंग की बात स्वीकार की है। ग्रामीणों के मुताबिक, 50-60 राउंड से अधिक गोलियां चली थीं। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया था। 


इधर, सूत्रों की मानें तो फायरिंग में शहनौरा निवासी उदय यादव के गर्दन में गोली लगी है। उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है। ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार के बीच सोनू और मोनू फरार हो गए। दोनों भाई कुख्यात हैं। उन्होंने ट्रेन में लूटपाट से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद सुपारी लेकर हत्याएं भी करने लगे।