Hindi News / bihar / patna-news / SCERT बिहार का बड़ा फैसला: ट्रेनिंग से वंचित शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण का...

SCERT बिहार का बड़ा फैसला: ट्रेनिंग से वंचित शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण का एक और मौका, इस दिन से शुरू होंगे सत्र

Bihar Teacher News: एससीईआरटी बिहार ने प्रशिक्षण से वंचित शिक्षकों को एक और अवसर देने का निर्णय लिया है। अब ऐसे शिक्षक 1 जून 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। इस फैसले से हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 30, 2026, 1:22:20 PM

Bihar Teacher News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Teacher News: एससीईआरटी बिहार ने उन शिक्षकों को एक और अवसर देने का निर्णय लिया है जो विभिन्न कारणों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। अब ये शिक्षक 1 जून 2026 से शुरू होने वाले नए प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे, जिसके लिए आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान कई शिक्षक विभिन्न कारणों से प्रशिक्षण से वंचित रह गए थे। ऐसे शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने स्पष्ट किया है कि वंचित शिक्षकों को एक बार फिर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।


इस संबंध में एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर. ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO), जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO), DIET, CTE, PTEC तथा BIET संस्थानों के प्राचार्यों एवं प्रभारी प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।


जारी निर्देश में कहा गया है कि पिछले शैक्षणिक सत्र में कई शिक्षक प्रशासनिक कार्यों, एसआईआर कार्यों में प्रतिनियुक्ति, बिहार विधानसभा चुनाव ड्यूटी, स्वास्थ्य समस्याओं या अन्य अवकाश के कारण प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे सभी शिक्षकों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ये शिक्षक 1 जून 2026 से अपने-अपने प्रशिक्षण संस्थानों में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। एससीईआरटी ने सभी प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करें।


साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि प्रशिक्षण कार्य नियमित और बिना किसी बाधा के संचालित हो। शिक्षा विभाग के इस निर्णय से उन शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है जो सरकारी दायित्वों या अन्य कारणों से प्रशिक्षण से वंचित रह गए थे। अब उन्हें अपनी पेशेवर क्षमता बढ़ाने और आवश्यक प्रशिक्षण पूरा करने का एक और अवसर मिलेगा।