1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 14, 2026, 10:13:16 PM
लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA:सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। वे 15 अप्रैल को लोक भवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। वीआईपी मेहमानों के स्वागत और सुविधा के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले केंद्रीय मंत्री, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत के लिए लाइजन ऑफिसर (संपर्क अधिकारी) (Liaison Officer) नियुक्त किए गए हैं।
इसके लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों को पटना डीएम कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि समारोह में बड़े स्तर पर वीआईपी मेहमानों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल की विशेष व्यवस्था की गई है। जिन 20 अधिकारियों की तैनाती मेहमानों के स्वागत और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गयी है उनके नाम इस प्रकार है...नीचे देखिये पूरी लिस्ट..

पटना से सिद्धि सिंह की रिपोर्ट