1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 25, 2026, 7:07:40 PM
दिल्ली में मिला आलीशान बंगला - फ़ोटो सोशल मीडिया
Delhi: बिहार के CM सम्राट को दिल्ली में सरकारी बंगला अलॉट किया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें VVIP क्षेत्र कामराज लेन स्थित बंगला नंबर-6 अलॉट किया है।
बता दें कि यह बंगला बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से अलॉट था, जिसे अब बिहार के वर्तमान सीएम को दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नीतीश कुमार को सुनहरी बाग रोड स्थित नया बंगला अलॉट कर दिया गया।
अब सम्राट चौधरी जब भी दिल्ली आएंगे बंगला नंबर 6 में ही ठहरेंगे। यही से वो सरकारी बैठक भी करेंगे। जहां सम्राट चौधरी को बंगला दिया गया है वह इलाका कामराज लेन कहलाता है, जो दिल्ली के खास इलाकों में माना जाता है। यही कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं का आवास है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सम्राट चौधरी लगातार दिल्ली और पटना के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में उन्हें आलीशान बंगला आवंटित किए जाने को उनके बढ़ते राजनीतिक कद से जोड़कर देखा जा रहा है।