ब्रेकिंग
बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

रोजगार के मुद्दे पर कुशवाहा ने BJP और RJD पर साधा निशाना, बोले- हमको मौका दीजिए, शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेंगे

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद पार्टी के बड़े नेता दूसरे और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. पूरे जोरशोर के साथ उम्मीदवारो

रोजगार के मुद्दे पर कुशवाहा ने BJP और RJD पर साधा निशाना, बोले- हमको मौका दीजिए, शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेंगे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद पार्टी के बड़े नेता दूसरे और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. पूरे जोरशोर के साथ उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चनाव प्रचार किया जा रहा है. गुरूवार को बिहार के सीवान जिले के विधानसभा क्षेत्रों में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जनसभा को संबोधित किया.


सीवान जिले के गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आते ही दलों के घोषणा पत्र में रोजगार बांटने की होड़ मची है. उन्होंने लोगों से झूठे वादों के झांसे में न आकर क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्याशी सत्यदेव प्रसाद सिंह को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि 2005 में वे और सत्यदेव प्रसाद सिंह दोनों ही विधायक थे. इनकी काबलियत को देखते हुए ही पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है.


गोरेयाकोठी विधानसभा के बाद उन्होंने बड़हरिया , पारू, मीनापुर, महराजगंज, अमनौर और एकमा विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की. चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. जहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार हमको मौका दीजिए हम बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेंगे.


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ दिन पहले तक 15 साल बनाम 15 साल चल रहा था. सब लोग परेशान थे कि क्या होगा. लोग निराश थे कि अभी 15 साल तक जिनका शासन रहा उन्होंने भी कुछ नहीं किया. सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं, अस्पतालों में दवाई नहीं, नौजवानों और मजदूरों के लिए कमाई नहीं. नीतीश कुमार ने कहा तो बहुत कुछ लेकिन किया कुछ नहीं.   

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें