ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं

REPUBLIC DAY 2025 : 76वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने तिरंगा फहराया, गांधी मैदान में CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद; निकलेंगी विभागों की झांकियां

REPUBLIC DAY 2025 : देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस को लेकर गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 9 बजे झंडोत्तोलन किया ।

REPUBLIC DAY 2025 :

26-Jan-2025 09:09 AM

By First Bihar

REPUBLIC DAY 2025 :  देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2025 यानी आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी इस खास मौके पर भव्य आयोजन किया गया है। गांधी मैदान में सुबह 9 बजे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान झंडोत्तोलन किया। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। इसके साथ ही कई मंत्री भी शामिल हुए।


वहीं, गांधी मैदान में 20 परेड टुकड़ियां इस आयोजन में हिस्सा लिया है।जबकि 15 विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। झांकियों की अधिकतम ऊंचाई 15 फीट तक होगी। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए गांधी मैदान को चार जोन में विभाजित किया गया है।


झांकियों की सूची और थीम

1. मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग

थीम: नशामुक्त बिहार, खुशहाल परिवार

2. नगर विकास एवं आवास विभाग

थीम: पिंक टॉयलेट

3. उद्योग विभाग

थीम: बढ़ता निवेश, बढ़ता रोजगार

4. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

थीम: पशु चिकित्सा बस एक कॉल की दूरी पर

5. कृषि निदेशालय

थीम: मखाना: देश का सुपरफूड

6. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग

थीम: अटल कला भवन

7. भवन निर्माण विभाग

थीम: बापू टावर

8. सहकारिता विभाग

थीम: पैक्सों में व्यावसायिक विविधिकरण

9. विधि विभाग

थीम: अनुच्छेद 39ए के तहत निशुल्क विधि सहायता

10. पर्यटन विभाग

थीम: रामायण सर्किट

11. खेल विभाग

थीम: परिश्रम से पदक तक

12. शिक्षा विभाग

थीम: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो साकार, आगे बढ़ता रहे बिहार

13. स्वास्थ्य विभाग

थीम: स्वास्थ्य सेवा: बढ़ता डिजिटलीकरण

14. महिला एवं बाल विकास निगम

थीम: महिला सशक्तिकरण नीति इस झांकी प्रदर्शन से न केवल बिहार की प्रगति और विकास योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा, बल्कि जन-जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 मजिस्ट्रेट और 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मैदान और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर है।

एंट्री गेट और व्यवस्थाएं

गेट नंबर 1: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रवेश करेंगे।

गेट नंबर 4, 5, 6, 7: आम जनता के लिए।

गेट नंबर 8: झांकियों के लिए।

गेट नंबर 9: मीडिया के लिए।

गेट नंबर 10: वीआईपी लोगों के प्रवेश के लिए।

इस आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। गणतंत्र दिवस का यह भव्य समारोह लोगों के लिए उत्साह और गौरव का विषय बना हुआ है।