उधर पति दुबई गया इधर सास और ननद को खिला दिया नींद की गोली, आशिक को घर पर बुलाकर रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई बहू Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं
26-Jan-2025 10:45 AM
By First Bihar
Republic Day 2025 : देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर भारत अपनी ताकत का प्रदर्शन हो रहा है। इस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने आन-बान-शान से तिरंगा लहराया। इस प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण 'फ्लाई-पास्ट' होगा, जिसमें भारतीय वायुसेना के विमानों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और एडवांस मिलिट्री क्षमताओं का एक अनूठा संगम प्रस्तुत किया जाएगा, जो देश की ताकत और अखंडता को रीप्रजेंट करेगा।
भारतीय वायुसेना ने कर्तव्य पथ पर फूलों की बारिश की। एयरफोर्स ने भारतीय तिरंगे के साथ पुष्प वर्षा की। कर्तव्य पथ पर संगीत वाद्ययंत्रों के साथ हेराल्डिंग. इसमें देशभर के 300 प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। यह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की झांकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई।
इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर सलामी मंच के पास पहुंचे पीएम मोदी। पीएम ने तीनों सेनाओं से अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के लोगों बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब हम भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं, इस मौके पर महान क्रांतिकारियों को याद करते हुए विनम्र शृद्धांजलि देता हूं।