Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लगहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
02-Apr-2025 08:33 AM
By First Bihar
job in bihar : बिहार में चुनावी साल है। ऐसे में लोगों में ख़ास उम्मीद लगा हुआ है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार में बिजली कंपनियों से जुड़ा हुआ है। अब इस जगह नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए यह काफी अच्च्घी खबर है। अब इस जगह चार हजार पदों पर बहाली करने का निर्णय लिया है
जानकारी के अनुसार, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में 2200 तो नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में 1800 पदों पर बहाली होगी। अगले तीन वर्षों में कंपनी इंजीनियर सहित अन्य पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी करेगी। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही लगभग ढाई हजार पदों पर बहाली होगी। इस बहाली के बाद कंपनी में 13 हजार से अधिक कर्मी हो जाएंगे।
वहीं, बहाली को लेकर वितरण कंपनियों ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग को जानकारी दी है। विनियामक आयोग के अनुसार, साउथ बिहार कंपनी में अभी 5488 कर्मी हैं। इस वर्ष 1400 पदों पर बहाली होगी। 134 कर्मी रिटायर होंगे। इस तरह कुल कर्मियों की संख्या 6754 हो जाएगी। अगले वर्ष 420 पदों पर बहाली होगी और 119 कर्मी रिटायर हो जाएंगे। तीसरे वर्ष 380 पदों पर बहाली होगी और 107 कर्मी रिटायर हो जाएंगे।
इसके बाद इस तरह कुल कर्मियों की संख्या 7328 हो जाएगी। इसी तरह नॉर्थ बिहार कंपनी में अभी 4029 कर्मी हैं। ऐसे में 1170 पदों पर इसी साल बहाली होगी और 54 कर्मी रिटायर होंगे। कुल कर्मी 5145 हो जाएंगे। इसके बाद अगले साल 329 पदों पर बहाली होगी और 56 कर्मी रिटायर होंगे। कुल कर्मी 5418 हो जाएंगे।
आपको बताते चलें कि बिहार में हर साल औसतन छह लाख बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। अभी बिहार में 2 करोड़ 12 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत यानी मार्च 26 तक बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 2 करोड़ 18 लाख से अधिक हो सकती है। मार्च 27 तक इसमें छह लाख और वृद्धि होनी तय मानी जा रही है।