ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

PMCH परिसर में लगा मेडिकल वेस्ट का अंबार, खुले में फेंके जा रहे PPE किट

PATNA : कोरोना से बचाव के लिए सरकार लाख दावे कर ले लेकिन सारे दावे धरातल पर फेल नजर आते हैं. PMCH में एक बार फिर अस्पताल कर्मियों द्वार

PMCH परिसर में लगा मेडिकल वेस्ट का अंबार, खुले में फेंके जा रहे PPE किट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना से बचाव के लिए सरकार लाख दावे कर ले लेकिन सारे दावे धरातल पर फेल नजर आते हैं. PMCH में एक बार फिर अस्पताल कर्मियों द्वारा लापरवाही बरते जाने की तस्वीर सामने आई है. एक तरफ कोरोना संक्रमण से पूरा देश जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ अस्पताल परिसर में खुले में पीपीई किट फेंके जा रहे हैं और सड़क पर मेडिकल वेस्ट का ढेर है जिससे संक्रमण के और फैलने का डर बढ़ता जा रहा है. 


दरअसल, पीएमसीएच कैंपस में मेडिकल वेस्ट का ढेर पड़ा है. कोरोना वार्ड से निकलने वाला पूरा कचरा और मेडिकल वेस्ट यहीं फेंका जा रहा है. जिससे इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थानके मरीजों को भी अब संक्रमित होने का डर सताने लगा है. हृदय रोगी कोरोना को लेकर काफी संवेदनशील माने जाते हैं और यह लापरवाही उनपर भारी पड़ सकती है. इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान के डॉक्टरों ने कई बार पीएमसीएच से इसे हटाने की मांग की है लेकिन साफ-सफाई को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. 


ऐसे तो सरकार ने कोरोना का कचरा नष्ट करने को लेकर भी गाइडलाइन जारी की है. इसका निस्तारण करने को लेकर विशेष सतर्कता का आदेश है. इसे संक्रमितों के पास से सुरक्षित उठाना है और फिर सुरक्षा के साथ इंसिनरेटर में नष्ट करना है. किसी भी दशा में इसे खुला नहीं फेंकना है. संक्रमित कचरा को उठाने और इसे नष्ट करने के दौरान कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें