1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 04, 2026, 4:17:49 PM
मौसम विभाग का अलर्ट - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: पटना में मौसम का मिजाज आज फिर अचानक बदल गया है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पटना का मौसम सुहाना हो गया है। शाम के 4 बजे ही पटना में अंधेरा छा गया है। लोग दिन में भी लाइट जलाकर गाड़ियां चला रहे हैं। मौसम विभाग ने पटना सहित दस जिलों में अलर्ट जारी किया है। कहा है कि दो-तीन घंटे में इन जिलों में तेज आंधी बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी तरह की घटना ना घटे इसलिए सतर्क और सावधान रहे।
पटना, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण,शिवहर, सारण और सीतामढ़ी जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में तीव्र दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और वर्षा के साथ तेज हवा जिसकी गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे होने की प्रबल संभावना है। इन जिलों में आंधी और बारिश को लेकर रेट अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए आग्रह किया है कि वो सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम सामान्य होने तक प्रतीक्षा करें।

