Hindi News / bihar / patna-news / पटना के इस इलाके में आज बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने...

पटना के इस इलाके में आज बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

Patna Traffic Plan: पटना में 20 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में आक्रोश मार्च निकलेगा, जिसके चलते यातायात पुलिस ने गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों के लिए विशेष रूट प्लान जारी किया है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 20, 2026, 7:30:41 AM

Patna Traffic Plan

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Patna Traffic Plan: पटना में आज यानी 20 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल के समर्थन में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने बापू सभागार से गांधी मैदान तक विशेष रूट प्लान जारी किया है।


यातायात पुलिस के अनुसार, इस मार्च में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए आम लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक गांधी मैदान के चारों ओर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


प्रमुख यातायात डायवर्जन व्यवस्था

दानापुर–राजापुर पुल मार्ग: दानापुर से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहे से वापस दानापुर की ओर मोड़ा जाएगा।

अशोक राजपथ–कृष्णा घाट: गायघाट की ओर से आने वाले वाहन कृष्णा घाट के पास कुनकुन सिंह लेन से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

एक्जीविशन रोड: भट्टाचार्या चौराहे से गांधी मैदान की ओर ऑटो/ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

एसपी वर्मा रोड: इस मार्ग पर वाहन स्वामीनंदन तिराहे तक ही जा सकेंगे, आगे बाटा मोड़ से लौटना होगा।

बुद्धमार्ग/छज्जूबाग: टीएन बनर्जी पथ की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

कोतवाली टी से पुलिस लाइन तिराहा: इस पूरे मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद रहेगा।

पुलिस लाइन गेट नंबर-01 से बैंक रोड: इस मार्ग पर भी परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

मछुआ टोली–ठाकुरबाड़ी मोड़: बारीपथ पर वाहन ठाकुरबाड़ी मोड़ तक ही जा सकेंगे, आगे गांधी मैदान और बाकरगंज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।


यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों से बचें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।