ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान

पटना में चैती छठ पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जेपी गंगा पथ और अशोक राजपथ बंद। जानिए रूट प्लान, पार्किंग और जरूरी निर्देश।

Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Traffic Update : चैती छठ महापर्व को लेकर राजधानी पटना में जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 24 और 25 मार्च को शहर की कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों के परिचालन पर आंशिक या पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, साथ ही रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।


 प्रमुख सड़कों पर प्रतिबंध

24 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और 24-25 मार्च की दरम्यानी रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) और अशोक राजपथ पर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान केवल छठ व्रती, एंबुलेंस, शव वाहन और अग्निशमन सेवा के वाहन ही चल सकेंगे।वहीं अटल पथ पर केवल एक लेन में ही वाहनों का संचालन होगा, जबकि पश्चिमी लेन पूरी तरह बंद रहेगी। जेपी गंगा पथ पर किसी भी प्रकार की पार्किंग पर भी पूर्ण रोक लगा दी गई है।


 इन इलाकों में सख्ती

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दीघा गोलंबर से गायघाट तक जेपी गंगा पथ के दोनों फ्लैंक पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। कारगिल चौक से पूर्व की ओर दीदारगंज तक भी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। अशोक राजपथ के सभी एंट्री प्वाइंट बंद रहेंगे।सिर्फ खजांची रोड से पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज तक छठ व्रतियों के वाहनों की पार्किंग की अनुमति होगी। वहीं कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक व्रतियों के वाहन जा सकेंगे। गायघाट की ओर जाने वाले वाहन पुरानी या नई बाइपास से होते हुए धनकी मोड़, शीतला मंदिर या बिस्कोमान गोलंबर के रास्ते आगे बढ़ेंगे और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर सकेंगे।


पार्किंग की व्यवस्था

छठ व्रतियों के लिए प्रशासन ने शहर में कई जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। सबसे बड़ी पार्किंग गांधी मैदान में बनाई गई है, जहां से लोग पैदल या अन्य साधनों से घाटों तक जा सकेंगे। इसके अलावा पाटीपुल घाट, दीघा घाट और मीनार घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वहीं पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन घाटों तक पहुंचने के लिए जेपी सेतु के एप्रोच पथ और रूपसपुर नहर रोड का उपयोग किया जाएगा।


छठ पर्व का धार्मिक महत्व

चैती छठ की शुरुआत रविवार को नहाय-खाय के साथ हुई थी, जबकि सोमवार को खरना संपन्न हुआ। मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा और बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर यह चार दिवसीय पर्व समाप्त होगा।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र के साथ प्रीति, आयुष्मान और सौभाग्य योग में अर्घ्य का विशेष महत्व है, जिससे इस पर्व की धार्मिक महत्ता और भी बढ़ जाती है।


 प्रशासन की अपील

ट्रैफिक एसपी ने स्पष्ट किया है कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। आम लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


बहरहाल,चैती छठ के दौरान पटना में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली हुई रहेगी। ऐसे में अगर आप घर से निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले रूट की जानकारी जरूर लें और निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें