ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

पटना में ठंड का कहर जारी: 2 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, DM त्यागराजन ने जारी किये आदेश

पटना में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 2 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

bihar
3 दिन और बंद रहेंगे पटना के स्कूल
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में ठंड का कहर जारी है। पटना में लगातार बढ़ रही कपकपाती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना के सभी स्कूलों को 2 जनवरी तक बंद किया गया है। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 दिसंबर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक बंद रखने को कहा है। 


पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने इसे लेकर नया आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। अतः वर्तमान स्थिति में इस कार्यालय के आदेश ज्ञापांक-18855/ विधि, दिनांक-26.12.2025 के क्रम में मैं, डॉ० त्यागराजन एस.एम., जिला दण्डाधिकारी, पटना, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत पटना जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक-02.01.2026 तक प्रतिबंध लगाता हूँ। 


वर्ग-8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियाँ पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे के बीच संचालित की जा सकती है। विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निदेश दिया जाता है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे। प्री-बोर्ड / बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं / परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। उपर्युक्त आदेश पटना जिले में दिनांक 31.12.2025 से लागू होगा एवं दिनांक 02.01.2026 तक लागू होगा। यह आदेश दिनांक 30.12.2025 को मेरे हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुहर से निर्गत किया है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें