Hindi News / bihar / patna-news / पटना में तेज रफ्तार का कहर: मंदिरी नाला रोड पर अज्ञात डंपर ने...

पटना में तेज रफ्तार का कहर: मंदिरी नाला रोड पर अज्ञात डंपर ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Patna News: पटना के बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मंदिरी नाला रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 23, 2026, 1:05:09 PM

Patna News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Patna News: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना से सामने आई है, जहां तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र के नाला पर बनी नई सड़क पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने युवक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक कि मौत घटनास्थल पर ही हो गई, सड़क पर दूर तक खून के धब्बे दिखाई दिए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।


घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर यातायात प्रशासन पर सवाल उठाए। 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, अज्ञात डंपर की तलाश जारी है।